Monday, 15 September 2025

एशिया कप में पाकिस्तान को मात देने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले – यह जीत सेना और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित

 पाकिस्तानको हरानेकाबाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत भारत की सेना और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित है।

उन्होंने मैच के बाद कहा, -“हम उनके साथ खड़े हैं, यह जीत हमारी सेना और देश के लिए है, जो हमें हमेशा प्रेरित करती है।'

Surya kumar


दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। साहिबज़ादा फरहान ने 40 रन और शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शिवम दुबे ने 10 रन बनाए।

ओपनर अभिषेक शर्मा ने 13 गेंद में 31 रन की तेज़ पारी खेली। शुभमन गिल 5 रन पर आउट हुए और तिलक वर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए साइम अयूब ने तीनों विकेट हासिल किए।


इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।


No comments:

Post a Comment

SPX48D: The New Crypto Hype — Opportunity or Warning Sign?

 SPX48D SPX48D has recently started getting attention online, with social media posts and comments suggesting that the token could be the “n...