Monday, 8 September 2025

नेपाल-बांग्लादेश का दूसरा मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच स्थगित

काठमांडू। नेपाल और बांग्लादेश के बीच मंगलवार को खेले जाने वाला दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच स्थगित कर दिया गया है। अखिल नेपाल फुटबॉल संघ ९एएनएफए० ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि देश में हाल ही में बिगड़े हालात के कारण मैच को आगे के लिए टालने का निर्णय लिया गया है।


एएनएफए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि “देश में देखी गई मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेल स्थगित किया गया है।”


उल्लेखनीय है कि सोमवार को ‘जेन(जी’ नामक प्रदर्शन के दौरान देशभर में झड़पें हुई थीं, जिनमें कम से कम ज्ञढ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए।



इससे पहले नेपाल और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला दोस्ताना मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

No comments:

Post a Comment

SPX48D: The New Crypto Hype — Opportunity or Warning Sign?

 SPX48D SPX48D has recently started getting attention online, with social media posts and comments suggesting that the token could be the “n...