Tuesday, 9 September 2025

एप्पल का "Awe Dropping" इवेंट: iPhone 17 सीरीज़, नई वॉच और AirPods Pro 3 होंगे लॉन्च

एप्पल का बहुप्रतीक्षित "Awe Dropping" इवेंट 9 सितम्बर 2025 को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए iPhone 17 सीरीज़ का अनावरण करेगी। खास बात यह है कि इस बार अफवाहों के अनुसार iPhone 17 Air पेश किया जाएगा, जो अब तक के Plus मॉडल की जगह लेगा।



सिर्फ आईफोन ही नहीं, बल्कि इस इवेंट में Apple Watch Ultra 3 भी लॉन्च हो सकती है, जिसे और ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स के साथ लाने की तैयारी है। वहीं, एप्पल अपने AirPods Pro 3 का भी नया डिज़ाइन पेश कर सकता है, जिसमें नवीनतम H3 चिप दिया जाएगा।


लाइवस्ट्रीम कब और कहाँ देखें?

यह इवेंट 9 सितम्बर को सुबह 10 बजे PDT पर शुरू होगा। अलग-अलग देशों में लाइवस्ट्रीम का समय इस प्रकार रहेगा:


अमेरिका: सुबह 10 बजे PDT / दोपहर 1 बजे EDT


कनाडा: दोपहर 2 बजे ADT


यूके: शाम 6 बजे BST


यूरोप: शाम 7 बजे CEST


भारत: रात 10:30 बजे IST


चीन और सिंगापुर: रात 1 बजे CST (10 सितम्बर)


जापान: रात 2 बजे JST


ऑस्ट्रेलिया: रात 1–3 बजे के बीच


न्यूज़ीलैंड: बिहान 5 बजे (10 सितम्बर)


 यह इवेंट एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

The man who survived Hiroshima and Nagasaki Bombing

  Most people know about the atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki, but very few know about the man who survived both. Tsutomu Yamaguchi...