Culture, views and news. if you want to know nepalies culture you can visit here. #fashion #Culture #views
Wednesday, 23 July 2025
तुर्की ने दिखाई ताकत: पहली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 'तायफून ब्लॉक-4' से दुनिया चकित
अंकारा। तुर्की की रक्षा क्षमताओं ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। तुर्की ने अपनी पहली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल ‘तायफून ब्लॉक-4’ का अनावरण किया है, जिसकी रेंज 800 किलोमीटर तक है और यह महज 5 मीटर की सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
इस मिसाइल की रफ्तार हाइपरसोनिक यानी 5 मैक से भी ज्यादा बताई जा रही है। यानी यह आवाज की गति से करीब 5 गुना ज्यादा तेज़ है। मिसाइल का परीक्षण काले सागर में सफलतापूर्वक किया गया।
तुर्की के रक्षा उद्योग ने इसे देश के लिए एक मील का पत्थर बताया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी दूर तक मार करने वाली और इतनी तेज़ रफ्तार की मिसाइल केवल चुनिंदा देशों के पास ही है। इस उपलब्धि के बाद तुर्की अब दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जो हाइपरसोनिक हथियारों से लैस हैं।
राष्ट्रपति एर्दोआन ने इसे ‘तुर्की की रक्षा आत्मनिर्भरता और शक्ति का प्रतीक’ बताया और कहा कि यह मिसाइल देश की रक्षा नीति को और मजबूत बनाएगी।
माना जा रहा है कि ‘तायफून ब्लॉक-4’ की मारक क्षमता और रफ्तार से पश्चिमी देशों समेत कई वैश्विक ताकतें चकित हो गई हैं। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल तुर्की के सामरिक दबदबे को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SPX48D: The New Crypto Hype — Opportunity or Warning Sign?
SPX48D SPX48D has recently started getting attention online, with social media posts and comments suggesting that the token could be the “n...
-
10 The Lokman Singh Karki Illicit Assets Case Lokman Singh Karki served as the Chief Commissioner of Nepal's Commission for the Investig...
-
An elderly British couple, released after almost eight months of captivity in Afghanistan, will return to the UK on Saturday. Taliban leader...
-
Biratnagar – Jeevan Ghimire, Central Committee Member of CPN-UML and candidate for the House of Representatives from Morang Constituency No....
No comments:
Post a Comment