उर्फी ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा और होंठ बुरी तरह सूजे हुए नजर आ रहे हैं ।
वीडियो देखकर फैंस चौंक गए। कई लोग तो उन्हें पहचान भी नहीं पाए।
कमेंट सेक्शन में लोग पूछते नजर आए कि "ये उर्फी ही हैं ना?" किसी ने लिखा "क्या हो गया उर्फी को?" तो किसी ने अंदाजा लगाया कि यह किसी एलर्जी या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का नतीजा हो सकता है ।
हालांकि, उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए खुद खुलासा किया कि ये किसी एलर्जी की वजह से हुआ है ।
उन्होंने लिखा, "मुझे अचानक ये रिएक्शन हो गया, इसीलिए चेहरा और होंठ ऐसे लग रहे हैं ।"
गौरतलब है कि उर्फी अपने बोल्ड फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं । इस बार उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment